April 25, 2026

राज्य शासन ने हेलीकॉप्टर के शीशा टूटने की घटना की जांच के दिए निर्देश, CM बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर जाना उनका हाल-चाल

0
helicopter2

रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन ने आज सूरजपुर जिले के भैयाथान में लैंडिग के दौरान हेलीकॉप्टर का शीशा टूटने की घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की जानकारी मिलते ही हेलीकॉप्टर से भैयाथान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा।


राज्य शासन के निर्देश पर हेलीकॉप्टर के चीफ पायलट और विमानन विभाग के अतिरिक्त संचालक इस पूरी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *