March 6, 2026

शर्मनाक : युवक ने भैंस के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
2021_5image_14_46_5035845679d-ll

मेरठ| यूपी के मेरठ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. 22 साल के एक युवक पर भैंस से दुष्कर्म करने का आरोप है. इस घटना से पुलिस के साथ ही आस पास के लोग भी हैरान हैं. भैस मालिक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पुलिस की जांच में सभी आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपी युवक को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. हैरान कर देने वाली ये घटना मेरठ के जानी थाना की है. भैंस मालिक रुमाल सिंह ने थाने जाकर शिकायत देते हुए गांव के रहने वाले सुमित पर भैंस के साथ रेप का आरोप लगाया. उसने कहा कि सुमित को भैंस के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा गया था. शिकायत में ये भी कहा गया है कि जब उनके पड़ोसियों ने सुमित को रोकने की कोशिश की तो उसने मारपीट और गाली देना शुरू कर दिया.

आरोपी सुमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानी थाना के इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की उसके बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. इंस्पेक्टर संजय वर्मा ने कहा कि आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं उससे पूछताछ जारी है. उन्होंने कहा कि भैंस मालिक की शिकायत के बाद सुमित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पड़ोस के पांच लोग दुष्कर्म मामले में गवाह हैं उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे.

भैंस के साथ अमानवीय हरकत
वहीं आरोपी सुमित ने शराब के नशे में भैंस के साथ दुष्कर्म की बात कुबूल कर ली है. उसने ये भी कहा कि कई बार वह भैंस के साथ इस तरह की अमानवीय हरकत कर चुका है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि भैंस का मेडिकल नहीं कराया जाएगा. लोगों की गवाही के आधार पर ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर पशु अत्याचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed