March 7, 2026

VIDEO: दुकानों में मोबाइल टीम द्वारा किया गया कोरोना जाँच

0
jagdalpur

संवाददाता : विजय पचौरी

छत्तीसगढ़| जगदलपुर दुकानों को खोलने के आदेश जारी होने के बाद जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए अब दुकानों में ही कोरोना जाँच हेतु सैम्पल लेने की कार्यवाही की जाने लगी है। कोरोना जाँच मोबाइल टीम ने शहर के कई दुकानों में ग्राहक, सेल्सकर्मी और दुकानदारों का सैम्पल लिया।

देखें वीडियो:

नोडल अधिकारी स्वास्थ्य एवं डिप्टी कलेक्टर गीता रायस्त ने बताया कि अनलॉक के बाद दुकानों में ख़रीददारी के लिए नागरिक आ रहे है। भीड़ से संक्रमण बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए कोरोना नियंत्रण के लिए इस प्रकार की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed