March 6, 2026

VIDEO: छत्तीसगढ़ के शराबियों में खुशी की लहर, शराब दुकान खुलने के बाद अगरबत्ती और नारियल लेकर पहुंचा युवक, किया पूजा और सब में बांटा प्रसाद… देखें वीडियो

0
bsp

बिलासपुर| बिलासपुर और रायपुर में तो बकायदा शराब के शौकीनों ने नारियल फोड़ा, दुकान की आरती उतारी और लोगों में प्रसाद तक बांटकर सरकार के जयकारे लगाए।दरअसल, कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके कारण सारे बाजार और शराब दुकानें करीब 2 माह से बंद थीं। इनमें सरकार की ओर से धीरे-धीरे छूट दी जा रही है।

देखें वीडियो:

आदेश के बाद देशी शराब की दुकानों को बुधवार से खोल दिया गया है। ऐसे में बिलासपुर के शनिश्चरी बाजार में दुकान खुली तो स्थानीय निवासी नान्हू केवट शराब लेने के लिए वहां पहुंचा। मंदिर जाने की तरह हाथों में आरती की थाली और नारियल लेकर आया था।

वहां दुकान के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए बांस-बल्ली लगाई गई थी। नान्हू केवट ने सबसे पहले उन बल्लियों पर अगरबत्ती जलाई। फिर शराब दुकान के बाहर थाली में प्याला रखकर आरती उतारी और नारियल फोड़ा। इसके बाद शराब खरीदी। इस दौरान एक युवक ने उसे टोका और ऐसा करने से मना किया तो नान्हू ने सरकार के जयकारे लगाए और उसी में धमका भी दिया। फिलहाल ऐसा ही नजारा रायपुर और सामौद में भी देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed