March 6, 2026

अगले सप्ताह से भारत में शुरू होगा स्पूतनिक का वैक्सीनेशन, नीति आयोग ने दी जानकारी

0
vaccine

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। नीति आयोग ने गुरुवार को जानकारी दी है कि रूस की कोरोना वैक्‍सीन स्‍पूतनिक भारत आ रही है। नीति आयोग के सदस्‍य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि मुझे यह कहने में खुशी हो रही है कि हम आशांवित हैं कि अगले हफ्ते से स्‍पूतनिक बाजार में उपलब्‍ध होगी।

डॉ.वीके पॉल ने कहा कि हम रूस से आई हुई तय मात्रा में स्‍पूतनिक वैक्‍सीन की बिक्री के अगले हफ्ते से शुरू होने की आशा करते हैं। उन्‍होंने कहा कि आगे भी सप्‍लाई को लेकर प्रयास जारी रहेंगे। स्‍पूतनिक वैक्‍सीन का उत्‍पादन देश में जुलाई से शुरू होगा। ऐसा आकलन है कि उस समय वैक्‍सीन की 15.6 करोड़ डोज बनाई जाएंगी।  बता दें कि इस समय देश में भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और सीरम इंस्टीट्यूट की कैविशिल्ड वैक्सीन लोगों को दी जा रही है। सरकार की कोशिश है कि वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed