March 10, 2026

भाजपा सांसद मनोज तिवारी कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

0
manoj tiwari

नई दिल्ली| दिल्‍ली से भाजपा के सांसद और भोजपुरी के मशहूर अभिनेता-गायक मनोज तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। वे पश्चिम बंगाल में भाजपा के स्‍टार कैंपेनरों में शामिल थे।

कुछ ही दिनों पहले वे पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को विराम देने के बाद दिल्‍ली लौटे हैं। बुखार आने पर उन्‍होंने खुद की जांच कराई और कोविड-19 टेस्‍ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed