March 10, 2026

अपहरण कर माओवादियों ने जवान की हत्या, CAF के पायनियर प्लाटून में पदस्थ था जवान

0
IMG-20200918-WA0001

बीजापुर- जिले में नक्सलियों का तांडव जारी है।दरअसल अपहरण कर माओवादियों ने जवान की हत्या की है। हत्या कर शव को गंगालूर-बीजापुर मार्ग पर फेका है । जानकारी के मुताबिक  जवान का नाम मल्लूराम सूर्यवंशी है और CAF के पायनियर प्लाटून में जवान पदस्थ था।  आप को बता दे 5 दिनों से जवान लापता था। इसके अलावा शव के पास नक्सल पर्चा भी मिला है। जिसमे  गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की ज़िम्मेदारी ली है ।  फिलहाल सूचना मिलते ही  मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची है । बताया जा रहा है  कोतवाली क्षेत्र के पदेडा गांव का मामला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed