March 10, 2026

VIDEO: ढाई साल पहले हुई शुभम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 लाख और प्रेमिका पर बुरी नजर बना हत्या का मुख्य कारण

0
IMG_20210402_173228

संवाददाता : कामिनी साहू

राजनांदगाव। राजनांदगाव शहर लालबाग थाना क्षेत्र के राज इंपिरियल के सामने कार कें अंदर शुभम नामदेव नामक युवक की गला कटी लाश मिली थी ढाई साल हुई इस हत्याकांड मे पुलिस बहुत बारिकी से जाँच और तीन आरोपियो के नारको एवं ब्रेन मेंपिंग टेस्ट के बाद गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजने मे एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

देखें वीडियो:

https://youtu.be/pFI8iR1awG4

जानिए पूरा मामला:

राजनांदगाव शहर मे 10 सितंबर 2018 को लालबाग थाना क्षेत्र पेंड्री के राज इंपिरियल होटल के सामने एक कार के अंदर शुभम नामदेव घायल अवस्था मे मिला, जिसका किसी अज्ञात लोगो ने गला कटा दिया था वही 112 की मदद से अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते पर शुभम ने दम तोड दिया जिस पर थाना लालबाग द्धारा हत्या का अपराध क्रंमाक 327/ 2018 धारा 302 भा0द0वि कायम कर जाँच मे लिया।

https://youtu.be/pFI8iR1awG4

जाँच के दौरान लगभग 300 लोगो से पुछताछ और 2500 से अधिक लोगो का काँल डिटेल खंगालने के बाद भी हत्या का कोई सुराग नही मिल पाया था तथा कोरोनो महामारी के पिछले वर्ष संदेहियों का नारको एवं ब्रेन मेंपिंग टेस्ट कराने की अनुमति नही मिली थी लेकिन कोरोनो की स्थिति समान्य होने पर कुछ संदेहियों का गुजरात स्थित गांधीनगर मे नारको एवं ब्रेन मेंपिंग टेस्ट करारा गया जहाँ रिपोर्टर पाँजिटिव आई जिस पर राजनांदगाव पुलिस ने 6 पुलिस अधिकारियों की टीम बनाई और और टेस्ट के आधारपर तकनीक रूप से सुक्ष्म से सुक्ष्म बिंदुओं पर जाँच की गई और संदेहियों को पुन पुछताछ के लिए बुलाया गया ।

पहले तो पुछताछ मे संदेहियों ने अपने आप को पाक-साफ बताने की कोशिश किये किंतु मनोवैज्ञानिक ढंग से पुछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया । आरोपी नितिन लिम्बू ऊर्फ मुंकू नेपाली 40 वर्षीय गौरीनगर ,दिनेश माहेश्वरी उर्फ गोलू मारवाडी 37 वर्षीय किल्लापारा एंव मेघा तिवारी 24 वर्षीय सृष्टि कालोनी बसंतपुर थाना द्धारा षड्यंत्र पूर्वक शुभम हत्याकांड करने को स्वीकारा ।

https://youtu.be/pFI8iR1awG4

वही पुछताछ मे आरोपियों ने बताया की मृतक युवक शुभम नामदेव के पिता बलात्कार केस मे जेल मे था तब मुंकू नेपाली और गोलू मारवाड़ी ने जेल से बाहर निकालने के लिए 5 लाख रूपये लिए थे शुभम नामदेव के जमानत पर जेल से बाहर आने पर अपने 5 लाख रूपये वापस लेने बार बार दबाव बना रहे थे, और मुंकू ने प्रेमिका मेघा तिवारी को काँल कर वाटसाप मैसेज कर नजदीकियां बढा ने की कोशिश कर रहा था इन्ही सब से परेशान होकर तीनो आरोपियों ने एक शातिराना ढंग से योजना बनाई और हत्या के एक दिन पहले गोलू मारवाड़ी ने वाँटसाप काँल कर जय स्तंभ चौक बुलाया और रूपये वापस करने की बात कही वही दूसरे दिन शुभम को पेंड्री बुलाया और मेघा तिवारी ने कार पर बैठकर रूपये की लेनदेन और प्यार भरी बाते करते रही और शुभम को शराब पीलाई और नशा होते ही मुंकू गाडी के पीछे बैठ गया और खुखरीनुमा धारधार हथियार से एक जटके मे बेदर्द तरीके से गला को काट दिया।

वही अपने बचाव के लिए शुभम नामदेव होटल राज इंपिरियल होटल तक कार चलाते आया वही 112 की मदद से घायल को अस्पताल ला रहे थे लेकिन रास्ते पर युवक ने दम तोड दिया। आरोपी मुंकू नेपाली और गोलू मारवाड़ी बहुत शातिर ही शातिर है पूर्व मे शहर के आबिद और पप्पी नाई जैसे बदमाशों की हत्या कर शहर का डान बनने को स्वीकारा जिस पुलिस ने आज सभी तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज कर चैन की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed