April 29, 2026

तेज रफ्तार बाइक हुई बेकाबू, एक की मौत, दो घायल

0
IMG_20210318_171632

कोरिया। सोनहत -रामगढ़ मार्ग के लक्ष्मणडाँड़ मोड़ पर दुपहिया वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमे एक की घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की वजह तेज गति बाइक के अन्यंत्रित होना बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिंघोर से मेहमानी करने गए बड़सरा से वापस आते समय सोनहत से रामगढ़ मार्ग पर सिंघोर निवासी तीरथ सिंह व जगेस्वर सिंह कौसल सिंह हादसे का शिकार हो गए जिसमे सिंघोर निवासी तीरथ सिंह की मौके पर मौत हो गई।

वहीं जगेस्वर सिंह को गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहत लाया गया। हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है व मोटर साइकिल चालक कौसल सिंह को भी चोट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *