Burqa Ban : सरकार का बड़ा फैसला, इस देश में बुर्के पर लगेगी रोक
श्रीलंक|: श्रीलंका में बुर्का पहने जाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। साथ ही एक हजार से ज्यादा इस्लामिक स्कूलों और मदरसों को भी बंद करने की तैयारी चल रही हैं।
बता दें श्रीलंका में बुर्के पर प्रतिबंध को लेकर कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। अगर कैबिनेट इसकी मंजूरी दे देती है, तो संसद इसको लेकर कानून बना सकती है।दरअसल, श्रीलंका सरकार ने इससे पहले कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मृतक मुस्लिमों को दफनाने के बजाय जलाने का आदेश दिया था।
इस फैसले का श्रीलंका में रहने वाले मुस्लिमों समेत कई इस्लामिक राष्ट्रों ने भी विरोध किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पड़े दबाव के बाद श्रीलंका ने इस आदेश को बाद में वापस ले लिया है। दुनिया में बुर्का नहीं पहनने को लेकर नीदरलैंड, फ्रांस, श्रीलंका, ऑस्ट्रिया में बुर्के को लेकर कैबिनेट के पास मंजूरी के लिए प्रस्ताव दिया गया था।

