March 7, 2026

VIDEO: नगरनार स्टील प्लांट ने महिला दिवस पर बस्तर में तैनात महिला पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

0
IMG_20210308_144637

संवाददाता : विजय पचौरी

बस्तर। 8 मार्च यानी कि आज महिलाओं का दिन है और पूरे देश में महिला दिवस भी मनाया जा रहा है आज बस्तर की कई मामलों में आगे रहने वाली महिला पुलिस कर्मियों का भी सम्मान किया गया।

देखें वीडियो:

हर मोर्चे पर आगे रहती है यह महिलाएं बस्तर में नगरनार स्टील प्लांट द्वारा आज महिला दिवस पर महिला सम्मान कार्यक्रम किया गया जिसमें बस्तर में तैनात 60 महिला पुलिस कर्मियों का नगरनार स्टील प्लांट ने सम्मान किया।

यह 60 महिला है बस्तर के अलग-अलग स्थानों में तैनात है और अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी से यह महिला पुलिसकर्मी निभाती है आज नगरनार स्टील प्लांट द्वारा बस्तर की 60 पुलिस महिलाओं को साल श्रीफल और माला पहनाकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर नगरनार स्टील प्लांट के कर्मचारियों के साथ बस्तर आईजी सुंदर राज पी पुलिस अधीक्षक दीपक झा भी मौजूद रहे सम्मानित हुई सभी महिलाओं के चेहरे खुश नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed