April 25, 2026

अनोखी चोरी देखने को मिला,शातिर बदमाशो ने कोरोना वैक्सीन की चोरी,स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच

0
IMG-20210306-WA0054

संवाददाता – सूरज सिन्हा

बेमेतरा :- बेमेतरा जिले में एक अनोखी चोरी देखने को मिला है। चोरी किसी सोने चांदी हीरे जेवरात की नहीं  हुई है । चोरों के द्वारा कोरोना वैक्सीन की चोरी कर ले गया । इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है तो वहीं पुलिस में भी मामला दर्ज कराया गया है ।दरअसल पूरा मामला बेमेतरा जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का है जहां पर कोरोना वैक्सीन के 90 डोज के कम होने की जानकारी से पूरे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इसकी चोरी होने की सूचना पुलिस विभाग को भी दे दी ।

स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को दी सूचना में कहा है कि 1 मार्च को कोरोना वैक्सीन की डोज गिना गया  तो 960 डोज थे , जिसमें से सिर्फ एक डोज ही यूज़ किया गया ।

बाकी 950 डोज बाकी थे । वही जब 3 मार्च को कोरोना वैक्सीन की गिनती हुई तो 860 डोज मिले । यानी 90 डोज कोरोना वैक्सीन गायब हो गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *