March 8, 2026

VIDEO: जाली नोट के कारोबारियों पर गिरी पुलिस की गाज, 7 करोड़ 90 लाख रुपये के जाली नोट के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार… बड़ी वारदात को अंजाम देने में जुटे थे आरोपी

0
IMG_20210303_125129

संवाददाता : विजय पचौरी

कोरापुट। कोरापुट पुलिस के अनुसार छतीसगढ़ के जांजगीर चांपा के तीन व्यक्ति छग के रजिस्ट्रेशन नम्बर CG- 04 – LS- 0545 की फोर्ड फीगो में 04 सुटकेश में 5 सौ रूपये के जाली नोट लेकर विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे। सुनकी पीएस पुलिस थाने का स्टाफ वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहा था चेकिंग के दौरान उक्त वाहन में रखे चार सुटकेश खुलवाए.तो उसमें 5 सौ रुपये के 1580 बंडल के जाली नोट बरामद हुए है।

देखें वीडियो:

प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे. इतनी रकम मिलने पर जब पुलिस ने तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ के गिरोह के आकाओं ने रुपये उन्हें विशाखापटनम पहुंचाने को कहा गया था.

कोरापुट पुलिस ने इनकी वाहन,05 मोबाइल कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इनके आईडी प्रूफ के अलावा 35 हजार नगद भी जप्त किया है.पुलिस इस बारे में और डिटेल खंगाल रही है और छग पुलिस से भी सम्पर्क कर मामले की तह तक पहुंच जाली नोट के कारोबार में लगे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में इन्वेस्टिगेशन कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed