April 25, 2026

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बॉलीवुड के एक्शन सीन शूट पर नज़र आया,स्टंट में सहयोगी मोहसीन शेख असामाजिक तत्व की भूमिका निभाते नज़र आया

0
IMG-20210215-WA0013

रायपुर – राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2021 पर सोमवार को बहुत ही अलग अंदाज में नज़र आया राजधानी की यातायात पुलिस ऑटो के अंदर एक महिला गुंडो से अपने आप को कैसे लड़कर सुरक्षित कर सकती है  सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट हर्षा साहू द्वारा दर्शाया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि महिलाओं के पास मौजूद सामान्य वस्तु जैसे पिन,चूड़ी, पेन,दुपट्टा,मोबाइल एवं नाखून , दांत , कोहनी आदि का  इस्तेमाल हथियार के रूप में कैसे करना है  सिखाया गया । इस दृश्य को दर्शाने के लिए क्रेन पर ऑटो चढ़ाया और उसके अंदर सारे स्टंट किए गए इस स्टंट में सहयोगी मोहसीन शेख ने असामाजिक तत्व की भूमिका निभाते हुए सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट की मार खाया और लोगों तक संदेश पहुंचाया। यह कार्यक्रम जय स्तंभ चौक मरीन ड्राइव बूढ़ा तालाब और अन्य चौकों पर दिखाया गया। और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाने की कोशिश की गई । साथ – साथ यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया । 

डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि अक्सर चौक चौराहे पर यातायात पुलिस  के पास ऑटो ,ओला, कैब आदि में महिलाओं के साथ छेड़खानी की शिकायतें आती है । ऐसे वक्त  उनके सिपाही महिलाओं की मदद भी करते हैं ऐसी छेड़खानी की घटनाओं  पर संवेदना दिखाते हुए यातायात पुलिस यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *