March 7, 2026

CG Breaking: क्लास रूम में टीचर ने किया नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पहले नोट्स देने के बहाने बुलाया फिर…

0
download (1)

राजनांदगांव। यह घटना राजनांदगांव जिले के घुमका ब्लाक के चंवरढाल की है। जहां एक शिक्षक ने शिक्षक शब्द को कलंकित कर दिया है। पढ़ाई के लिए नोट्स देने के बहाने छात्रा को बुलाकर आरोपी शिक्षक ने छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब पीड़िता चीखते हुए स्कूल के क्लास रूम से बाहर निकली तो आसपास के ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को घेरकर पकड़ लिया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। उसके खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

चंवरढाल स्कूल में पदस्थ शिक्षक दुर्गेश यादव ने हायर सेकंडरी की छात्रा को नोट्स देने के बहाने फोन किया। उसे शुक्रवार को अकेले स्कूल आने की बात कही। शिक्षक की बातों में विश्वास करते हुए छात्रा स्कूल पहुंच गई। तब पूरे स्कूल में शिक्षक के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था। आरोपी शिक्षक दुर्गेश, छात्रा को स्कूल के क्लास रूम में ले गया। जहां उसे धमकाकर दुष्कर्म किया। छात्रा के मुताबिक आरोपी दुर्गेश ने उसे क्लास रूम में ही डराया धमकाया।

छात्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी दुर्गेश ने उसे क्लास रूम में ही डराया-धमकाया। घटना के बाद ग्रामीणों ने छात्रा की हालत देखने के बाद आरोपी शिक्षक को घेरकर स्कूल में ही रखा। करीब तीन घंटे तक शिक्षक दुर्गेश को क्लासरूम में ही बंद रखा गया। पीड़िता के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया। पीड़िता नजदीक के गांव की रहने वाली है, जिनके माता-पिता धान बेचने दूसरे गांव गए हुए थे और वे देर शाम लौटे। इसके बाद बीते शनिवार की सुबह घुमका थाने पहुंच कर परिजनों ने रेप का मामला दर्ज कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed