April 27, 2026

ट्रेन में फिर मिलेगा खाना, कुछ चुनिंदा स्टेशनो पर शुरू होगी कैटरिंग सुविधा

0
index

नई दिल्ली।  रेलवे ने ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। रेलवे द्वारा सोशल मीडिया के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल ये सुविधा कुछ चुनिंदा स्टेशनों पर ही शुरू की जाएगी। जिन स्टेशनों पर ई-कैटरिंग सेवा दी जाएगी, वहां केंद्र और संबंधित राज्य सरकारों के स्वास्थ्य संबंधी सभी नियमों का पालन किया जाएगा।

कोरोना महामारी के कारण ट्रेनों में खाना बनाना, एसी बोगियों में कंबल, तकिया और चद्दर की सर्विस बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इंडियन रेलवे ने ट्रेनों में ई-कैटरिंग सेवा को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। ई कैटेरिंग सुविधा के जरिए यात्री अपनी पसंद का खाना ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। ऑर्डर के समय ही यात्रियों को इस बात की जानकारी भी मिल जाएगी कि आपका खाना कितनी देर में और किस स्टेशन पर मिलेगा। इसके लिए यात्री को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी बल्कि सीट पर ही डिलीवर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *