April 24, 2026

सार्वजनिक जगहों पर सघन पेट्रोलिंग जारी, मनचलों पर होगी सख्त कार्यवाही

0
index

संवाददाता : प्रतीक मिश्रा

गरियाबंद। बढ़ते अपराध को देखते हुए पुलिस एक्टिव मोड में हैं। इसी कड़ी में राजीम थाना पुलिस की अनोखी पहल दिखाई दे रही है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि लगातार शाम को पेट्रोलिंग की जा रही है।

चौक-चौराहे, गार्डन-बाजारों एवं सार्वजनिक जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। असामाजिक तत्व पर भी लगाम लगाने के लिए वाहन चेक छेड़छाड़ जैसे मामले पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश प्राप्त कर लगातार कार्यवाही की जा रही है साथ ही उन्होने कहा मनचलों के ऊपर सख्त कारवाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *