March 12, 2026

नोरा फतेही ने ये क्या कह दिया, 4 साल के तैमूर के साथ करूंगी शादी…

0
download (86)

मुम्बई।बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही देश के सबसे स्वीट ब्वॉय तैमूर अली खान से शादी करने की इच्छा जताई हैं. उन्होंने करीना कपूर खान के चैट शो व्हाट वीमेन वॉन्ट में तैमूर की मां यानी करीना कपूर से कहा कि तैमूर के बड़े होने पर उससे शादी करना चाहेंगी. वहीं करीना कपूर ने कहा कि वह और उनके पति सैफ अली खान उनके डांसिंग मूव्स के बहुत बड़े दीवाने हैं.नोरा ने इसके लिए आभार जताया और कहा, मैं उम्मीद करती हूं तैमूर जल्द ही बड़ा हो जाए, हम मेरे और उनके बीच सगाई या शादी के बारे में सोच सकते हैं।

नोरा के इस बात से करीना हैरान हो गईं और हंसने लगी. करीना ने नोरा से कहा, अच्छा, वो अभी चार साल का है. उसे बड़ा होने में बहुत लंबा वक्त लगेगा. इसके बाद नोरा हंसने लगती हैं और कहती हैं हम्म…. ठीक है, मैं इंतजार करूंगी।सैफ और करीना के बेटे तैमूर पैदा होने के बाद से ही पैपराजी के पसंदीदा रहे हैं. करीना अभी प्रेग्नेंट हैं और फरवरी में उनकी डिलीवरी होने की उम्मीद है. वह प्रेग्नेंसी के दौरान काम कर रही हैं. वह विज्ञापनों की शूटिंग और अपने रेडियो शो की रिकॉर्डिंग कर रही हैं।

नोरा को आखिरी बार रेमो डिसूजा की फिल्म श्स्ट्रीट डांसर 3डीश् में बड़े पर्दे पर देखा गया था, जोकि जनवरी 2020 में रिलीज हुई थी. उन्हें हाल ही में गुरु रंधावा के सोलो, नाच मेरी रानी के म्यूजिक वीडियो में देखा गया. इस म्यूजिक वीडियो ने इतिहास ने रचा. इसे रिलीज होने के बाद कुछ ही घंटे में सबसे ज्यादा बार देखा गया. इस गाने को यूट्यूब पर 300 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed