April 26, 2026

इंसानियत शर्मसार: विधवा मजदूर के साथ मंदिर में गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

0
download (79)

चेन्नई। तमिलनाडु के नागपट्टिनम जिले में 40 साल की एक विधवा मजदूर के साथ मंदिर में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने पूजा स्थल तक घसीटने के बाद उसके साथ मारपीट भी की।

पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात दोनों आरोपियों ने अपनी बहन के घर की ओर जा रही विधवा का पीछा किया और कथित तौर पर उसे चाकू की नोक पर मंदिर में घसीट लिया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर शुक्रवार सुबह तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और घटनास्थल से भाग गए। वारदात के दौरान महिला को कई जगहों पर चोटें आईं हैं और वह बेहोश हो गई। उन्होंने कहा कि इलाके में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और उसे नागपट्टिनम जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने बताया है कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि पूजा स्थल में उसे घसीटने के बाद उन्होंने उसकी पिटाई की और उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने उसे घटना के बारे में खुलासा न करने की धमकी दी और उसके पास जो भी पैसे थे, उन्हें भी छीन लिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। पीड़िता के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *