April 25, 2026

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का निधन, नेहरू-गांधी परिवार के थे विश्वासपात्र

0
index

चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का आज को निधन हो गया। बता दे, 86 वर्षीय बूटा सिंह लंबे समय से बीमार थे। 21 मार्च, 1934 को पंजाब के जालंधर जिले के मुस्तफापुर गांव में जन्मे सरदार बूटा सिंह 8 बार लोकसभा के लिए चुने गए।

बता दें, नेहरू-गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे सरदार बूटा सिंह ने भारत सरकार में केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार के अलावा बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण विभागों का संचालन किया। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता सरदार बूटा सिंह को दलितों का मसीहा कहा जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *