March 7, 2026

Breaking: घर के कमरे में नाबालिग लड़की की शव मिलने से परिजनो के उड़े होश, गले पर दिखें नाखून के निशान… हत्या की आशंका

0
gariyabandh

संवाददाता : प्रतिक मिश्रा

गरियाबंद(भूपेश एक्स्प्रेस)। घर के कमरे में नाबालिग लड़की की शव मिलने से इलाके सनसनी मच गईं हैं। दरअसल मामला गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र के कैटपदर ग्राम का हैं जहां घर में एक नाबालिग लड़की की शव घर के कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतका के परिजन ने सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। नाबालिग के गले में नाखून के निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने पुलिस को गांव के ही एक युवक का नाम बताया है जो देर रात तक बेटी के साथ मौजूद था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। मामले से जुड़ी ताजा अपडेट के लिए बने रहें भूपेश एक्स्प्रेस के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed