April 25, 2026

माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 3 नक्सली गिरफ्तार, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की रच रहे थे साजिश

0
eece0e4e-f46c-4ce5-901c-5a6279f34518 (1)

संवाददाता : संतोष कुमार

बीजापुर। जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत् पार्टी थाना बासागुड़ा से जिला बल, एसटीएफ, केरिपु एवं कोबरा 204 की संयुक्त पार्टी माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी । अभियान के दौरान पुसबाका के जंगलों से पुलिस पार्टी को देखकर लुकते छिपते एवं भागते 03 माओवादियों को पकड़ा गया ।

पकड़े गये माओवादियों के कब्जे से 05 किग्रा का प्रेशर कुकर बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, बैटरी, बिजली का तार, बैनर एवं नक्सली साहित्य बरामद किया गया ।पकड़े गये माओवादियों से पुछताछ पर अपना नाम मिडियम सन्ना , माडवी राजू , कोवासी राजे बताया माओवादियों का भादवि,विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत् दण्डनीय होने से थाना बासागुड़ा में विधिवत कार्यवाही उपरान्त रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया  गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *