Breaking: अपहरण हुए 12 साल के बच्चे को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर कुशलतापूर्वक छुड़ाया, आरोपी लॉकडाउन में जॉब छूटने के वजह से किया था अपहरण
रायगढ़/धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के रैरूमाखुर्द थाना क्षेत्र से अपहरण हुए 12 साल के बच्चे को पुलिस ने 12 घंटों में ही सकुशल छुड़ा लिया।
बता दें बच्चे का अपहरण कर फिरौती के माँग की शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस हरकत में आ गई। मामला इतना गंभीर था कि मौके पर वरिष्ठ अधिकारी थाना पहुंचे और टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में रवाना कर दिया। जल्द ही पुलिस को सफलता मिली और बच्चे को सकुशल छुड़ाकर अपहरण किए हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पढ़ें पूरा मामला
दरअसल मामला पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द का हैं जहां थाना क्षेत्र अन्तर्गत 12 वर्षीय बालक को किडनैप कर आरोपियों द्वारा परिजनों से 5 लाख फिरौती मागने की सूचना मिली। घटना की सूचना पर तत्काल एक्शन में आए अधिकारीगण तत्काल रात्रि में ही चौकी रैरूमा पहुंचे और एक टीम बालक की रेस्क्यू के लिये तैयार कर जंगल अंदर रवाना किये।
टीम ने इलाके संदिग्धों की खोजबीन तेज कर दी। इसी दरमियान चोरी मामले में पकड़ा गया संदिग्ध अरूण टोप्पो ग्राम धौंरागांव बरपाली तथा उसके गांव विकास तिर्की जो राउरकेला (ओडिसा) में बिजली पोल लगाने का काम करता था जो लॉक डाउन में जॉब छूट जाने पर गांव आकर रह रहा था। उसकी संलिप्तता इस किडनैपिंग में हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने विकास तिर्की, अरूण टोप्पो एवं उसके एक साथी को संदेह के दायरे में रखा। और जांच शुरू की तो पता चला कि तीनों कल से गांव में नहीं लौटे हैं।
सुबह पुलिस की एक टीम को सूचना मिली कि जंगल भीतर तीन नकाबपोश एक बालक का हाथ, पैर बांधकर रखे हुए हैं । सुबह तक पुलिस पार्टी को पुख्ता जानकारी मिल चुकी थी कि हथियारबंद किडनैपर्स बालक को जंगल भीतर रखे हुए हैं । जिसके बाद पुलिस पार्टी बहुत सावधानी के साथ मौके पर पहुंची और आरोपियों को चारों ओर से गन पाइंट में लिया। पुलिस को देख आरोपियों की पूरी प्लानिंग बेकार हो गयी। जिसके बाद बच्चे को छुड़ाया गया। घटनास्थल पर पुलिस को 03 मोबाइल, 03 चाकू, मोटरसाइकिल और बालक की साइकिल मिली है।
अपनी पुश्तैनी जमीन को बड़ी रकम में बेचा है और उसके पास काफी रुपए हैं और लूट और किडनैपिंग दोनों की प्लानिंग बनाया हुआ था और इसके लिये अपने दो अन्य साथियों को मिलाया । अपहृत बालक के सकुल बरामदगी पर पुलिस महानिदेशक एवं रेंज आईजी द्वारा रायगढ़ पुलिस को बधाई देने एवं रेंज आईजी दीपांशु काबरा द्वारा रेस्क्यू टीम का हिस्सा रहे अधिकारी/कर्मचारियों को नकद ₹30,000 रूपये ईनाम स्वरूप दिए जाने की जानकारी दिया गया है।

