March 11, 2026

Breaking: पत्थर से वार करके एक ही परिवार के 2 महिलाओं की हत्या, 11 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल… इलाके में फैली सनसनी

0
IMG-20201221-WA0013

दुर्ग : दुर्ग में एक ही परिवार के दो महिलाओं की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं की हत्या पत्थर से वार करके की गई है।बता दें दोनों मृतक महिलाओं का आपस में सास-बहू का रिश्ता हैं। हालांकि इस मामले में मृतकों की संख्या की अधकृत जानकारी नहीं मिल पाई है। विस्तृत जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इस घटना ने इलाके को हिला कर रख दिया है।

बता दे, जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।ताज्जुब की बात यह है कि घटना के बाद के परिवार के सभी मर्द लापता है। दोनों मृतक महिलाओं के पति लापता है। परिवार के मुखिया बालाराम सोनकर जिनकी उम्र करीब 58 वर्ष है और उनका बेटा और रोहित सोनकर जो 30 साल का है दोनों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed