April 27, 2026

VIDEO: धान खरीदी केन्द्र में किसान की मौत: कर्मचारी ने किसान से मांगा था 500 रूपए… किसान को आया हार्टअटैक, पढ़ें पूरी खबर

0
rajnandgaon

संवाददाता: कामिनी साहू

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से ही धन खरीदी का महा अभियान जारी हैं। सभी पंजीकृत किसान खान खरीदी को लेकर बेहद खुश हैं। इसी बीच एक खबर आई है की धान खरीदी केन्द्र में ही एक किसान की मौत हो गई हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=AKsRj5aSSyo

राजनांदगांव जिले के घूमका थाना क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र मे धान बेचने गये किसान से धान तौलने के नाम से 500 रूपये की मांग करने पर किसान को आया अटैक और किसान ने घटना स्थल पर तोडा दम परिजनो ने घूमका थाने मे की शिकायत । किसान की मौत के बाद धान खरीदी केन्द्र मे मचा हडकंप।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच किसानो को परेशान किया जा रहा है बिना रूपये लिए किसानो के धान को तौलाई और खरीदी नही हो रही है ऐसा एक बडी घटना और मामला सामने आया है जिले के घूमका थाना क्षेत्र के गिधवा निवासी करण साहू 55 वर्षीय अपने 45 कट्टा धान को बेचने धान खरीदी गया हुआ था जिसमे 21 कट्टा मासूरी ,एक कट्टा एक हजार चावाल और 23 कट्टा मोटा धान था वही तौल के लिए  किसान करण से कर्मचारी 500 रूपये की मांग किया लेकिन किसान ने रूपये देने.से मना कर दिया जिसपर धान खरीदी केन्द्र कर्मचारी ने धान को.खराब बताकर तौलने से मना कर दिया वही धान को खराब बताकर नही तौलने के टेंशन के चलते गिधवा निवासी किसान को हार्टअटैक आया और वह धान खरीदी केन्द्र मे ही दम तोड दिया जिसके बाद धान खरीदी केन्द्र मे हडकंप मच गया और परिजनों ने इसकी शिकायत घूमका थाने मे की है।

राजनांदगांव जिले के घूमका थाना क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र मे धान तौलने के नाम पर 500 रूपये मांग करने और रूपये नही देने पर किसान का 23 बोरी धान खराब बताकर धान को तौलने से मना कर दिया जिसके बाद किसान को मानसिक रूप से परेशान हो गये और.धान खरीदी केन्द्र मे अटैक आया और किसान करण साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष मधूसूदन यादव और उस क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने घटना की निंदा करते मामले की निष्पक्ष कर दोषी कर्मचारी और अधिकारी पर कार्यवाही करने और किसान को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए का कांग्रेस सरकार को आडे हाथो आरोप लगाते कहा.की कांग्रेस सरकार के समय देर से धान खरीदी की शुरुआत किये और धान खरीदी केन्द्र मे अव्यवस्था का आलाम है जिसके कारण किसान परेशान है और उसी के चलते आज एक किसान की मौत हुई है।

बाईट 1 – प्रमोद साहू मृतक का भांजा ।

बाईट 2 – राजेश श्यामकर , जिला पंचायत सदस्य राजनांदगांव।

बाईट 2 – मधूसूदन यादव ,जिला अध्यक्ष भाजपा राजनांदगांव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed