March 11, 2026

पाकिस्तान की दो बहनें घूमते-घूमते बॉर्डर पार करके पहुंची कश्मीर, पूछताछ जारी

0
download (17)

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से दो सगी बहनें सीमा पार कर गलती से कश्मीर में दाखिल हो गईं। इनमें एक की उम्र 13 और दूसरी की 17 साल है। पुंछ सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर तैनात सैनिकों ने इन्हें देखा तो वह हैरान रह गए। सैनिकों ने पहले दोनों लड़कियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद अब जवान दोनों बहनों को उनके घर पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं।

सेना के मुताबिक, इन लड़कियों की पहचान 17 साल की लायबा जबैर और 13 साल की सना जबैर के तौर पर हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह घूम रहीं थीं। उन्हें सीमा के बारे में जानकारी नहीं थी और गलती से यहां चली आईं। दोनों कहुटा तहसील के अब्बासपुर गांव की रहने वाली हैं। सेना ने कहा- दोनों बहनें अनजाने में भारतीय सीमा में चली आईं। हम इन दोनों बच्चियों को वापस इनके घर भेजने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तानी सेना से संपर्क किया गया है। वहां से पहचान होते ही दोनों को पाकिस्तानी सेना को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed