March 12, 2026

किसान आंदोलन: भारत बंद के दौरान संसदीय सचिव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- ‘यह सरकार अंबानी और अडानी की है, इन्हें किसानों और गरीबों से कोई लेना देना नहीं है’

0
index

तखतपुर। किसान संघ द्वारा आयोजित भारत बंद के दौरान तखतपुर संसदीय सचिव विधायक रश्मि आशीष सिंह ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर कड़े प्रहार किए और कहा कि यह सरकार सिर्फ अमीर लोगों के लिए ही सोचती है यह सरकार अंबानी और अडानी की है इन्हें किसानों और गरीबों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने केवल गरीबों का शोषण किया है देश में बढ़ती हुई महंगाई पर देश के प्रधानमंत्री क्यों नहीं बोलते? छोटी-छोटी बातों पर कभी धरना प्रदर्शन करने वाले भाजपाई आज महंगाई पर चुप क्यों बैठे हैं पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने केंद्र सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि यह सरकार कभी भी गरीबों का हित नहीं कर सकते

जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे ने कहा कि केंद्र की सरकार को किसानों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं है देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं देश का प्रधानमंत्री केवल अमीर लोगों की सेवा कर रहा है प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों में काम किया है और धान खरीदी कर उन्हें बोनस भी दिया है पर केंद्र की सरकार किसानों के हितों को नहीं देख रही है शिव बाला कौशिक ने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार किसानों का हित नहीं चाहती अगर वह चाहती तो पिछले 13 दिनों से धरने में बैठे किसानों के पक्ष में अपने काले कानून को वापस ले लेती सुरेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र की सरकार भैरी हो गई है वह किसानों के हित के विषय में कभी नहीं सोच सकते जो सरकार केवल भ्रष्टाचार में डूबी हो वह किसानों के हित को कैसे सोचेगी।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने किया और आभार प्रदर्शन शिवनाथ देवांगन ने किया आज सुबह से ही नगर बंद कराने में कांग्रेस जन जुटे रहे नगर बंद कराने में पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडे मुन्ना श्रीवास मुकिम अंसारी लक्ष्मी यादव शिवबालक कौशिक राधेश्याम गोयल सुरेश ठाकुर हरविंदर हुरा बबलू गुप्ता अवधेश शुक्ला धर्मेश दुबे गरीबा यादव अनिल गुप्ता कैलाश देवांगन सुनील जांगड़े बिहारी देवांगन चंद्र प्रकाश देवांगन राहुल तिवारी मनजीत सिंह चंचल राजवीर हुरा सहित अन्य जान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित नगर बंद पूर्णता सफल रहा सभी संगठनों से समर्थन मिलने पर बंद शांतिपूर्ण रहा इस अवसर पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed