April 26, 2026

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भाजपा से माँगा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का लेखा-जोखा, कहा- ‘हिसाब मांगना गलत नहीं है’

0
index

रायपुर: अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा हुए चंदे का हिसाब मांगा है। उनका कहना है कि चंदे का पूरा लेखा-जोखा देश के सामने आना चाहिए। वहीं भाजपा ने कहा- हिसाब मांगने से पहले राज्य की कांग्रेस सरकार मंदिर निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये दे। टीएस सिंह देव ने कहा, ‘चंदे का पूरा हिसाब देश के सामने आना चाहिए। हिसाब मांगना गलत नहीं है। इस पर किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। किसी को भी हिसाब देने में क्या परेशानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *