March 8, 2026

भाजपा प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी औऱ सह-प्रभारी नवीन का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 7 दिसंबर को पाहुचेंगे रायपुर

0
index

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बिहार के विधायक प्रदेश सह-प्रभारी नितिन नवीन 07 दिसम्बर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगेडी पुरंदेश्वरी और नवीन सोमवार 7 दिसम्बर की सुबह नई दिल्ली से प्रस्थान कर 09 बजे रायपुर पहुँचेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय के मुताबिक़ रायपुर पहुँचने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक होगी। इसके बाद डी पुरंदेश्वरी सभी मोर्चा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, कोर ग्रुप, सांसदों-विधायकों व प्रमुख नेताओं के साथ बैठक में शिरक़त करेंगे। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। दूसरे दिन 8 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री के साथ बैठक के बाद दी पुरंदेश्वरी की नई दिल्ली वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed