March 6, 2026

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी फिजियोथेरेपी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया

0
index

 रायपुर: राज्य के शासकीय और निजी फिजीयोथेरेपी महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 नवंबर से कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर है। इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट मे सम्मिलित सभी अभ्यर्थी पात्र हैं। कोई न्यूनतम अर्हताकारी अंक नहीं है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार प्रवेश प्रक्रिया नियम के लिए छत्तीसगढ़ चिकित्सा,दंत चिकित्सा एवं फिजियोथेरेपी स्नातक प्रवेश नियम 2018 लागू होंगे। काउंसलिंग,आबंटन आदि जानकारी के लिए वेबसाइट सीजीडीएमई को इन का अवलोकन किया जा सकता है। सभी निजी फिजियोथेरेपी कॉलेजों में सीट का आवंटन संचालक चिकित्सा शिक्षा की ओर से गठित समिति करेगी। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि किसी अन्य व्यक्ति या संस्था के धोखे में न आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed