March 11, 2026

VIDEO: रायपुर में गांजा की तस्करी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने धर दबोचा, बरामद किया ढाई किलोग्राम गांजा

0
index

रायपुर: राजधानी में गांजा की तस्करी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। राजधानी में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा हैं। नवम्बर माह में चोरी, रेप, मर्डर और नशीली पदार्थों की तस्करी के मामले सामने आते रहें हैं। इसी कड़ी में आज गांजा की तस्करी करने वाले दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। दोनों दंपत्ति घर से ही गाँजा बेचते थे।

https://youtu.be/hb_sLiLKE04

बता दें, संजय लंगड़ा उर्फ संजय धीवर राजधानी के विभिन्न इलाकों में गांजा तस्करी का बड़ा आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपी पति को खमतराइ पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं वहीं आरोपी के पत्नी को गुड़ियारी पुलिस ने धर दबोचा हैं।

राजधानी में नशे का व्यापार तेजी से फैलता हुआ दिखाई पड़ रहा हैं। राजधानी पुलिस लगातार अपराध पर अंकुश लगाने के विभिन्न अभियान चला रहीं हैं। कई नशे के व्यापारियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा फिर भी अपराध थमने का नाम नही ले रहा हैं। चोरी-छिपे तरीके से नशीली पदार्थों को बेचा जा रहा हैं। आरोपी संजय लंगड़ा उर्फ संजय धीवर गुड़िहारी और गोगाँव का मुख्यात बदमाश और गाँजा तस्कर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed