March 10, 2026

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों की सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान: CM भूपेश बघेल

0
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में किसानों की सुविधा का रखा जाए पूरा ध्यान: CM भूपेश बघेल

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों को 27 नवंबर से किया जाएगा टोकन का वितरण

एक दिसंबर से शुरू होगी धान खरीदी

धान विक्रय के लिए 21.48 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 2.49 लाख किसानों का किया गया नवीन पंजीयन

पिछले वर्ष की तुलना में पंजीकृत किसानों की संख्या 10 प्रतिशत अधिक

रायपुर 24 नवंबर 2020/समर्थन मूल्य पर एक दिसंबर से शुरू हो रही धान खरीदी के लिए किसानों को 27 नवंबर से टोकन वितरण किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में 2.49 किसानों का नवीन पंजीयन किया गया है, जिन्हें मिलाकर कुल 21 लाख 48 हजार किसानों का पंजीयन किया गया है। इस वर्ष धान विक्रय हेतु कुल पंजीकृत कृषकों की संख्या गतवर्ष की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाए, उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पंजीकृत कुल किसानों में सें 19.55 लाख किसान पंजीयन विगत वर्ष से कैरी-फारवर्ड किए गए हैं। इन कैरी-फारवर्ड कृषकों में से 51 हजार 776 कृषकों का पंजीयन फौती, जमीन बिक्री आदि कारणों से निरस्त किया गया, जो कि प्रतिवर्ष होने वाली प्रक्रिया है। इस वर्ष 2.49 लाख किसानों का नवीन पंजीयन भी किया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी हेतु समिति स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं। सॉफ्टवेयर में उपार्जन केन्द्रों की मैपिंग का कार्य जारी है। विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण का कार्य प्रगति पर है। धान खरीदी हेतु गतवर्ष की भांति खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व 27 नवंबर 2020 से टोकन वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed