June 5, 2026

माना कैंप नगर पंचायत ने शुरू किया जागरूकता अभियान,PM स्वनिधि योजना से सड़क किनारे दुकानदारों को मिलेगा कारोबार बढ़ाने का मौका

0
Screenshot_20260605_204725_copy_800x488

रायपुर/माना कैंप – नगर पंचायत माना कैंप ने प्रधानमंत्री स्वनिधि (PM SVANidhi) योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स और सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ बाजपेयी के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम विभिन्न बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर दुकानदारों से संपर्क कर रही है और उन्हें योजना की विस्तृत जानकारी दे रही है।

अभियान के दौरान दुकानदारों को बताया गया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से वे अपने व्यवसाय के विस्तार और आर्थिक मजबूती के लिए आसान शर्तों पर ऋण प्राप्त कर सकते हैं। नगर पंचायत की टीम ने फुटपाथ, ठेला और सड़क किनारे व्यापार करने वाले हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ बाजपेयी ने बताया कि केंद्र सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना स्ट्रीट वेंडर्स को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रथम चरण में ₹15,000, द्वितीय चरण में ₹25,000 और तृतीय चरण में ₹50,000 तक का ऋण प्रदान किया जाता है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को अगली ऋण राशि प्राप्त करने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले सभी पात्र दुकानदारों से नगर पंचायत कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed