April 25, 2026

शेयर बाजार आज 282.29 अंक की बढ़त के साथ हुआ बंद

0
index

मुंबई: शेयर बाजार आज शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 282.29 अंक ऊपर 43882.25 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.68 फीसदी (87.35 अंक) की तेजी के साथ 12859.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं शुक्रवार को सुबह शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 129.66 अंक (0.3 फीसदी) ऊपर 43729.62 के स्तर पर खुला था।

वहीं निफ्टी की शुरुआत 38.80 अंकों की तेजी (0.3 फीसदी) के साथ 12810.50 पर हुई थी। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 580.09 अंक नीचे 43599.96 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.39 फीसदी (166.55 अंक) की गिरावट के साथ 12771.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *