एनएसयूआई कार्यकर्ताओ पर एफआईआर भाजपा सरकार की तानाशाही
रायपुर – एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर की गई एफआईआर को भाजपा सरकार की तानाशाही करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। एनएसयूआई ने जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव किया था, जिससे घबराई भाजपा सरकार एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर एफआईआर कर आवाज को दबाना कुचलना चाहती है, लेकिन छात्र डरेंगे नही भाजपा की तानाशाही सरकार के खिलाफ अब आवाज और जोर से उठेगा।एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव कराने, अवैध नशा पर कठोर कार्यवाही, स्कूलों कालेजो में शिक्षकों एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति, युवाओ को रोजगार देने, बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने की मांग की है। इन मांगों को पूरा करने के बजाये सरकार के खिलाफ उठ रहे युवाओ के आक्रोश का दमन करना चाहती है।एनएसयूआई कार्यकर्ताओ पर फर्जी आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज किया गया है, उसे तत्काल वापस लिया जाये।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार के ढाई साल में लोकतंत्र खत्म हो गया है। सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले किसान, युवा, छात्र, महिलाये, पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। भाजपा भूल गई कि वो भी विपक्ष में रहते धरना प्रदर्शन करती रही है, मुख्यमंत्री निवास घेराव की है, अब क्या भाजपा को ये लगता है कि वो सत्ता से कभी बाहर नही होगी। लोकतंत्र के आगे तानाशाही नही चलती है।जनता में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है, जनता बदलाव का मन बना चुकी है।भाजपा की तानाशाही नही चलेगी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस हो।

