June 8, 2026

खबर का असर: आईजी रतन लाल डांगी सस्पेंड, वायरल फोटो कांड में सरकार की बड़ी कार्रवाई

0
FB_IMG_1774523035663_copy_810x747


रायपुर – सोशल मीडिया में वायरल हुए आपत्तिजनक फोटो और लगातार उठ रहे सवालों के बाद आखिरकार खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने सख्त कदम उठाते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आईजी रतन लाल डांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

खबर के बाद हरकत में आया प्रशासन

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रतन लाल डांगी से जुड़े विवादित फोटो तेजी से वायरल हो रहे थे, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। मीडिया और जनचर्चा में मुद्दा गरमाने के बाद सरकार पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। अब सरकार की इस कार्रवाई को सीधे तौर पर “खबर का असर” माना जा रहा है।

आदेश में गंभीर आरोपों का जिक्र

जारी आदेश में कहा गया है कि डांगी का आचरण उनके पद के अनुरूप नहीं पाया गया और इससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचा है। नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए यह कदम उठाया गया है।

तत्काल निलंबन, मुख्यालय तय

सरकार ने आदेश में स्पष्ट किया है कि निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर रहेगा। साथ ही उन्हें नियमानुसार भत्ता दिया जाएगा और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

जांच की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में विभागीय जांच भी शुरू की जा सकती है। सरकार इस मामले को उदाहरण के रूप में पेश करने के मूड में है ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लग सके।

सरकार की इस कार्रवाई से साफ है कि अब किसी भी तरह की अनुशासनहीनता या विवादित आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे अधिकारी कितना भी बड़ा क्यों न हो।

फिलहाल पूरे मामले पर नजर बनी हुई है, आगे और खुलासे संभव हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed