April 24, 2026

ट्रिपल इंजन सरकार का तुगलकी फ़रमान, अब बिना सूचना शादी, जन्मदिन में 100 मेहमान नहीं बुला सकते लगेगा जुर्माना

0
IMG-20260323-WA0029_copy_800x700

रायपुर – भाजपा सरकार 1 अप्रैल से पारिवारिक आयोजन पर मेहमानों की संख्या बताने की अनिवार्यता लागू करने पर सवाल खड़ा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर 1 अप्रैल से निकायों की जानकारी बैगर शादी-ब्याह, जन्मदिन, सुख-दुःख एवं पारिवारिक आयोजन में 100 से अधिक मेहमानों को बुलाने पर पाबंदी लगा दी है। बिना जानकारी ज्यादा मेहमान बुलाने एवं आयोजन से कचरा फैलाने पर जुर्माना का प्रावधान किया है। कार्यक्रम की सूचना तीन दिन पहले देने की अनिवार्यता की गई है। सरकार का यह निर्णय अव्यवहारिक है। सरकार को निर्णय तत्काल वापस लेना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में सफाई व्यवस्था एकदम चरमरा गई है हर तरफ गंदगी फैली है।नालियां बजबजा रही है सड़को में धूल उड़ रही है।इन अव्यवस्थाओं को सुधारने की दिशा में कार्य करने के बजाये परिवारिक आयोजनों में पाबंदी लगाना अनुमति की बाध्यता करना आयोजनकर्ताओं के लिए अतिरिक्त तनाव है। वैसे भी बड़े आयोजन किराये के भवन, लॉन, गार्डन, सरकारी भवन जहाँ भी होते है वहाँ आयोजनकर्ताओं से सफाई चार्ज सहित अन्य चार्ज लिया जाता है। घरों में जहाँ आयोजन होता है, वहाँ कचरा इकठ्टा किया जाता, फिर उसका उचित निष्पादन किया जाता है। ऐसे में सरकार अपनी असफलता ढकने आयोजनों की अनुमति की बाध्यता कर तानाशाही दिखा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed