March 8, 2026

विडियो: जहाँ सुरक्षबलों ने मार गिराए थे 7 नक्सली वहाँ जिला प्रशासन और पुलिस का हुआ ‘सिविक एक्शन कार्यक्रम’, कई गांव के ग्रामीण रहे मौजूद

0
IMG_20201119_191933

संवाददाता: विजय पचौरी

जगदलपुर: तिरिया गांव में जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इससे पहले इस गांव में कभी भी ऐसा आयोजन नहीं हुआ इस कार्यक्रम में कई गांव के लोग पहुंचे हुए थे ग्रामीणों ने इस गांव की समस्या से अधिकारी और विधायक हो अवगत कराया कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जरूरत के कई सामान भी बांटे गए अधिकारियों को अपने साथ पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली है वही कार्यक्रम खत्म होने के बाद बस्तर कलेक्टर रजत बंसल बस्तर आईजी सुंदर राज पी बस्तर एसपी दीपक झा जगदलपुर विधायक रेख चंद जैन ने बैठकर ग्रामीणों के साथ भोजन भी किया तिरिया उड़ीसा का लगा हुआ क्षेत्र है और यहां नक्सली घुसने की कोशिश करते रहते हैं जिसे देखते हुए तिरिया में नए कैंप की शुरुआत भी की गई है।

https://youtu.be/Br9k8Aj6LRk

ग्रामीणों ने अधिकारियों का नाच गाने के साथ जोरदार स्वागत किया ग्रामीणों की जल्द से जल्द समस्याओं का निपटाने के आदेश भी दिए गए हैं ग्रामीणों को इस गांव में जो जरूरत थी उन्होंने पत्र द्वारा लिखित आवेदन भी दिया बस्तर पुलिस भी ग्रामीणों का विकास विश्वास सुरक्षा लेकर इन इलाकों में पहुंच रही है ग्रामीण जब इन अधिकारियों को अपने साथ पाते हैं तो उनके मन में एक विश्वास जगता है पुलिस की पहली प्राथमिकता यह है कि इन इलाकों से नक्सलियों का खात्मा जिला प्रशासन भी इन इलाकों में विकास पूरी तरह से करने में लगी हुई है

बाईट जगदलपुर विधायक रेख चंद जैन

बाईट बस्तर कलेक्टर रजत बंसल

बाईट बस्तर आईजी सुंदर राज पी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed