March 6, 2026

एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट व आजाद चौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख रुपये नगद जब्त

0
IMG-20260228-WA0000

छत्तीसगढ़ – रायपुर में अपराध और अवैध लेन-देन पर शिकंजा कसते हुए एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट एवं थाना आजाद चौक पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कल देर रात थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में एम.सी.पी. प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी।

इसी दौरान एक एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG 04 NJ 8956) को रोका गया, जिसमें रखे बड़े थैले की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नगद राशि बरामद हुई। वाहन सवार युवक ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया।

पुलिस द्वारा नगद राशि के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका और लगातार पुलिस टीम को गुमराह करता रहा। इस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके कब्जे से— ₹75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) नगद
04 मोबाइल फोन,एक्टिवा वाहनको जप्त किया।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 दर्ज कर धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की सूचना आयकर विभाग को भी दी गई है, जहां से अग्रिम जांच जारी है।

आरोपी का विवरण:

नाम – मिलन शर्मा
पिता – राधेश्याम शर्मा
उम्र – 25 वर्ष
पता – समता कॉलोनी, खादुश्चाम मंदिर के सामने गली, थाना आजाद चौक, रायपुर

पुलिस का कहना है कि नगद राशि के स्रोतों की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे और भी कार्रवाई संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed