देखिए वीडियों: छत्तीसगढ़ विधानसभा में उठा ‘नव्या मलिक’ सवाल — सरकार की चुप्पी पर विपक्ष का हमला!
रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता
रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वह नाम गूंजा, जिसने सरकार की नीयत और कार्रवाई दोनों को कठघरे में खड़ा कर दिया — नव्या मलिक।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की ड्रग्स के खिलाफ सख्ती का दावा करने वाली सरकार ने पुलिस द्वारा पकड़े गए 282 ड्रग तस्करों की सूची तो जारी कर दी, लेकिन महीनों तक मीडिया की सुर्खियों में रही नव्या मलिक का नाम उस सूची से गायब है। यही नहीं, विधानसभा में इस मुद्दे के उठते ही सत्ता पक्ष के जवाब गोलमोल नजर आए।
भूपेश ने कहा सवाल सीधे हैं, जवाब गायब हैं
नव्या मलिक आखिर है कौन? अगर वह निर्दोष है तो मीडिया में उसका नाम क्यों उछाला गया? अगर संदिग्ध है, तो 282 की सूची से उसका नाम किसके इशारे पर हटाया गया?
विदेश यात्राओं और कथित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन पर सरकार क्यों मौन है?
सबसे चौंकाने वाला बयान तब आया जब प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वह उस “विशेष नाम” पर ध्यान नहीं दे पाए। सवाल यह है कि इतने बड़े और चर्चित मामले पर ध्यान कैसे नहीं दिया गया?
क्या किसी रसूखदार के दबाव में नाम हटाया गया?
क्या ड्रग नेटवर्क में शामिल बड़े चेहरों को बचाया जा रहा है?
क्या सरकार निष्पक्ष जांच से डर रही है?

