March 6, 2026

कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, सरकार पर वादाख़िलाफ़ी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

0
IMG-20260223-WA0018(1)


रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक राजधानी रायपुर में संपन्न हुई। बैठक में राज्य की वर्तमान सरकार पर तीखे सवाल उठाए गए और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के प्रमुख मुद्दे

बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने राज्य सरकार पर निम्न गंभीर आरोप लगाए—
प्रदेश के अन्नदाता किसानों से किए गए वादों की वादाख़िलाफ़ी
प्रदेश में बढ़ता प्रशासनिक आतंकवाद
कानून-व्यवस्था की बदहाल स्थिति
एस.आई.आर. के तहत मतदाता सूची से नामों की कटौती
धान खरीदी केंद्रों में बोरा भराई व तुलाई के नाम पर अवैध वसूली
सड़कों के निर्माण प्रक्रिया में व्यापक भ्रष्टाचार
खतरनाक अपशिष्ट उत्सर्जन करने वाले उद्योगों द्वारा एन.जी.टी. गाइडलाइन का उल्लंघन
बिजली बिल की दरों में बढ़ोतरी से आम जनता पर बोझ
अधिसूचित क्षेत्रों में सरकार द्वारा पेशा कानून का उल्लंघन

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी

बैठक में दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और विधायक उपस्थित रहे। इनमें कवासी लखमा, लखेश्वर बघेल, दलेश्वर साहू, दिलीप लहरिया, उमेश पटेल, अनिला भेड़िया, देवेंद्र यादव, अटल श्रीवास्तव, जनक ध्रुव सहित बड़ी संख्या में विधायक, पदाधिकारी और वरिष्ठ प्रवक्ता शामिल थे।

सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख

बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने स्पष्ट किया कि किसानों, आदिवासियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को सदन से सड़क तक घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि “राज्य सरकार जनविरोधी नीतियों पर चल रही है और कांग्रेस जनता की आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।”

कांग्रेस विधायक दल की इस बैठक के बाद आगामी विधानसभा सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी टकराव की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed