March 6, 2026

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की घोषणा, रायपुर शहर के जिला संयोजक बने डॉ. सतेंद्र पाण्डेय

0
IMG-20260223-WA0014

रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा की गई है। जारी सूची में रायपुर शहर के लिए डॉ. सतेंद्र पाण्डेय को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. सतेंद्र पाण्डेय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ केवल एक राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समाज के जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उनका लक्ष्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, जनजागरूकता अभियान चलाना तथा स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित करना रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे तथा प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी नई नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए डॉ. सतेंद्र पाण्डेय को बधाई दी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed