March 6, 2026

भीषण सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत, चार गंभीर

0
Screenshot_20260222_234008_copy_800x414

रायपुर – राजधानी में रविवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। विधानसभा थाना क्षेत्र में दिल्ली पब्लिक स्कूल रायपुर के पास धान से भरा एक बेकाबू ट्रक अचानक एक कार पर पलट गया। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के अचानक नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे दब गई। घटना के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात बहाल कराया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भारी वाहनों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed