वीडियो: राजिम कुंभ में प्रशासनिक अराजकता!विधायक का फूटा गुस्सा,अफसरों को लगाई फटकार
छत्तीसगढ़ – राज्य में शासन और प्रशासन के बीच बढ़ती खाई अब खुलकर सामने आ गई है। आस्था और पहचान से जुड़े राजिम कुंभ में फैली अव्यवस्था ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालात इतने बिगड़े कि राजिम विधायक रोहित साहू को अधिकारियों पर सरेआम भड़कना पड़ा। विधायक के शब्द—“हमारी सरकार का धनिया बो रहे हो” सीधे-सीधे सिस्टम पर तमाचा हैं।
बजट था, निर्देश थे… फिर फेल क्यों हुआ प्रशासन?
जानकारी के मुताबिक सरकार ने बजट दिया, संसाधन दिए, आदेश जारी हुए— फिर भी राजिम कुंभ में अव्यवस्था क्यों…क्या अधिकारी खुद को जनप्रतिनिधियों से ऊपर समझने लगे हैं..या सत्ता के नाम पर लापरवाही को ही प्रशासनिक दक्षता मान लिया गया है.
श्रद्धालु बेहाल, प्रशासन नदारद
श्रद्धालुओं की भीड़, बुनियादी सुविधाओं का अभाव और ज़मीनी स्तर पर अव्यवस्था— राजिम कुंभ में आस्था के साथ प्रशासनिक संवेदनहीनता साफ़ नजर आई। जब विधायक को ही अफसरों को फटकार लगानी पड़े,तो आम श्रद्धालु अपनी शिकायत कहां लेकर जाए?
प्रशासन कटघरे में
राजिम कुंभ की अव्यवस्था ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रदेश में कई जगह शासन नहीं, सिर्फ काग़ज़ों पर चलता प्रशासन मौजूद है।

