April 25, 2026

माना कैंप नगर पंचायत ने कर भुगतान को लेकर जारी की सूचना

0
Property-Tax-written-on-wooden-blocks_0_1200.jpg

( रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता )रायपुर – माना कैंप नगर पंचायत द्वारा सभी वार्डवासियों को सूचित किया गया है कि वित्तीय वर्ष 2025–26 समाप्ति की ओर है। ऐसे में नगर पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिक अपने चालू एवं बकाया व्यावसायिक तथा आवासीय भवनों के राजस्व कर—जैसे संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर एवं अन्य देय करों—का भुगतान समय पर सुनिश्चित करें।

नगर पंचायत ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर करों का भुगतान कर जुर्माना एवं अभिभार से बचें। समय पर कर भुगतान कर एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
यह सूचना मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत माना कैंप के आदेशानुसार जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *