March 7, 2026

छत्तीसगढ़ के लाखों ग़रीब छात्रों को बड़ी राहत, शिक्षा माफियाओं पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश

0
Screenshot_20260123_203847_copy_800x243


रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के ग़रीब, वंचित, पीड़ित एवं शोषित वर्ग के लाखों छात्रों के अधिकारों का मुद्दा माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा के समक्ष प्रभावी रूप से रखा गया। सुनवाई के दौरान माननीय मुख्य न्यायाधीश ने पूरे धैर्य और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत तर्कों एवं तथ्यों को सुना।

माननीय मुख्य न्यायाधीश ने एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए उन शिक्षा माफियाओं पर कड़ा रुख अपनाया, जो ग़रीब छात्रों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख़्त एवं कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए।

इस निर्णय को राज्य के शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और सामाजिक न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा और वंचित वर्ग के छात्रों को उनका अधिकार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed