March 6, 2026

ASP राजेन्द्र जायसवाल स्पा संचालक से रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित, गृहमंत्री शर्मा के निर्देश पर हुई कार्रवाई

0
suspended-e1666363406996

छत्तीसगढ़-   पुलिस विभाग में फिर एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई देखने को मिली है। बिलासपुर के तत्कालीन एएसपी राजेन्द्र जायसवाल को स्पा संचालक से रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गृहमंत्री विजय शर्मा के स्पष्ट निर्देश पर की गई है। मामला बिलासपुर का बताया जा रहा है, जहां एएसपी राजेन्द्र जायसवाल पर एक स्पा संचालक से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा था। शिकायत सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई और प्राथमिक तथ्यों के आधार पर निलंबन का फैसला लिया गया। 

गृहमंत्री विजय शर्मा ने धमकाने और वायरल वीडियो से जुड़े आरोपों की जांच के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। इसके बाद शाम को एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया गया।

बिलासपुर आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर एसएसपी रजनेश सिंह पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। सात दिन के भीतर जांच रिपोर्ट बिलासपुर आईजी को सौंपी जाएगी।

एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने कहा है कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। वहीं स्पा सेंटर संचालक अमन सेन ने आरोप लगाया कि वह एएसपी को हर महीने 30 हजार रुपये कमीशन देता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed