March 6, 2026

भव्य राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव, 2026 का आयोजन

0
IMG-20260115-WA0001_copy_800x533

( रिपोर्ट – बिप्लव दत्ता )छत्तीसगढ़ – रायपुर से सटे ऐतिहासिक नगर आरंग में राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 15 और 16 जनवरी को किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और इसकी तैयारियाँ इनडोर स्टेडियम, आरंग में जोरों पर चल रही हैं।
आरंग नगर को त्याग, तपस्या, अध्यात्म और मंदिरों की भूमि के रूप में जाना जाता है। यह वही पावन धरती है, जहाँ के प्रतापी और महान राजा मोरध्वज ने अपने त्याग और धर्मनिष्ठा से इतिहास में अमिट स्थान बनाया। महोत्सव के माध्यम से उनकी गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक पहचान को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोकनृत्य, लोकगीत, साहित्यिक प्रस्तुतियों और ऐतिहासिक गाथाओं का भव्य मंचन किया जाएगा। आयोजन स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया है, ताकि श्रद्धालु और दर्शक आरंग की प्राचीन संस्कृति और परंपराओं से सीधे जुड़ सकें।

महोत्सव न केवल सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह आरंग की ऐतिहासिक, धार्मिक और पर्यटन पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed