March 8, 2026

सराफा दुकान से करोड़ों की चोरी के बाद अब पत्रकार के घर में सेंध! दो दिन में लगातार वारदातें, शहर में दहशत का माहौल

0
IMG-20260114-WA0021

छत्तीसगढ़ – गोबरा नवापारा, नगर में अपराध की बाढ़ सी आ गई है! महज दो दिनों के अंदर कई सनसनीखेज चोरी की वारदातें सामने आई हैं, जिससे पूरा शहर दहशत में है। चोर अब इतने बेखौफ हो चुके हैं कि सराफा दुकानों से लेकर पत्रकार के घर तक और सरकारी संपत्ति तक कोई भी सुरक्षित नहीं बचा है।

सबसे बड़ी वारदात – सराफा दुकान में करोड़ों की लूट

13 जनवरी की रात को नगर के सराफा बाजार में एक प्रतिष्ठित उत्तमचंद संतोष वस्त्रालय कमलेश ज्वेलर्स सराफा दुकान में चोरों ने सेंध लगाई। चोरों ने लाखों-करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों के साथ भारी मात्रा में नगदी भी उड़ा ली। पूरी वारदात इतनी सुनियोजित थी । पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल जांच शुरू की गई, लेकिन अब तक एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। चोर फरार हैं और व्यापारियों में खौफ का माहौल है।

अगले ही दिन पत्रकार के घर में चोरी

14 जनवरी की रात को नगर के युवा पत्रकार नागेन्द्र निषाद के घर में चोरों सबमर्सिबल पंप में लगा 100 फिट केबल वायर को सेंध लगाई। यह वारदात इतनी हैरान करने वाली है कि अपराधी अब आम नागरिकों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं।

वार्ड क्रमांक 1 में दोहरी चोरी की वारदात उसी दिन वार्ड क्रमांक 1 में दो अलग-अलग स्थानों पर बोर केबल वायर की चोरी की गई। नगर पालिका के सरकारी बोर में लगे कीमती केबल वायर भी चोरों की नजर से नहीं बचे। चोरों ने बिना किसी डर के सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
शहर में बढ़ती अपराध की घटनाएं
पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पहले सराफा बाजार, फिर पत्रकार का घर, और अब सरकारी संपत्ति – अपराधी हर जगह पहुंच रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी और गश्त में कमी है, जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदातें अंजाम दे रहे हैं।

नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोग पूछ रहे हैं – आखिर कब तक चोरों का आतंक जारी रहेगा? कब होगी सख्त कार्रवाई? क्या पुलिस को और अधिक संसाधन और सतर्कता की जरूरत है?

प्रशासन से अपील है कि जल्द से जल्द इन सभी मामलों का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाए, ताकि शहर में फिर से अमन-चैन बहाल हो सके।

हालांकि मामले में पत्रकार नागेन्द्र निषाद के घर में लगे केबल वायर चोरी के मामले में पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर लिया है आखिरकार अब देखना होगा कि कब तक पुलिस चोर को पकड़ने में कामयाब हो पाएगी ये देखना होगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed