March 8, 2026

सूरजपुर फॉरेस्ट रेस्ट हाउस बना अय्याशी का अड्डा, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भी थे मौजूद

0
Screenshot_20260112_225644_copy_800x508

छत्तीसगढ़ – गरियाबंद में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद अब सूरजपुर के फॉरेस्ट रेस्ट हाउस से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। रामानुजनगर ब्लॉक के कुमेली स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में डांसरों के अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली हुई जानकारी के हिसाब से वीडियो तकरीबन 4–5 महीने पुराना है। वीडियो में भोजपुरी गानों पर डांसर अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं। कुछ लोग उन पर पैसे भी लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक,कार्यक्रम जनपद सदस्य शमशेर खान ने आयोजित कराया था। रेस्ट हाउस के हॉल में गद्दे बिछाकर डांसरों का प्रोग्राम रखा गया था। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया,जोअब वायरल हो गया है।

वायरल वीडियो में कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधि और सरकारी कर्मचारी भी मौजूद नजर आ रहे हैं। हालांकि,वीडियो सामने आने के बाद से ही वन विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

बता दें रामानुजनगर  ब्लॉक के कुमेली में स्थित यह फॉरेस्ट रेस्ट हाउस पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था। यहां एक बड़ा हॉल और चार कमरे हैं। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पहले भी शराबखोरी और जुए जैसी गतिविधियां होती रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, पहले इस रेस्ट हाउस की देखरेख तत्कालीन रेंजर आरसी प्रजापति के पास थी। अब उनके प्रमोशन के बाद सूरजपुर के रेंजर को रामानुजनगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed